विद्यापति कोष द्वारा पुरस्कारों की गयी घोषणा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
नेपाल सरकार के अधीनस्थ विद्यापति कोष द्वारा इस बर्ष की पुरस्कारों की घोषणा की गयी है। साहित्यकार, रंगकर्मी तथा मैथिली विकास कोष के संस्थापक सदस्य रमेश रंजन झा को नेपाल विद्यापति भाषा पुरस्कार, साहित्यकार तथा गीतकार अशोक दत्त तथा निर्मला झाको संयुक्त रूप से नेपाल विद्यापति कला संस्कृति पुरस्कार, डा. सूर्य प्रकाश यादव कोनेपाल विद्यापति अनुसंधान पुरस्कार तथा नेपाल पांडुलिपि पुरस्कार के लिए साहित्यकार अर्जुन गुप्ता को चयनित किया गया है।


