Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बासोपट्टी प्रखंड के नये पदाधिकारी का किया गया स्वागत

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
नेपाल से सटे मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड के नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने कार्यभार संभाला है। खजौलीके विधायक अरूण शंकर प्रसाद के प्रतिनिधि संजय महतो ने नये प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंगवस्त्र तथा मिथिला पाग पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि प्रखंड के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। सरकार द्वारा पंचायत के विकास कार्यो को दी गयी आवंटित राशि को लंवित नहीं रखा जाएगा। उसे विभिन्न योजनाओं में खर्च किया जाएगा। स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद, जिला पार्षद विनोद प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगो ने भी नये प्रखंड विकास पदाधिकारी को वधाई दी है तथा पूरी इमानदारी से कार्य करने की आशा व्यक्त की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com