उपसभामुख में भुसाल निर्वाचित

काठमांडू, १५ जुलाई । प्रतिनिधिसभा उपसभामुख पद में पुष्पा भुसाल निर्वाचित हुई हैं । नेपाली कांग्रेस की नेतृ भुसाल सत्ताधारी पाँच दलीय गठबंधन से उम्मीदवार हुई थी । विजयी भुसाल के पक्ष में १४८ मत प्राप्त हुआ है और विपक्षी उम्मीदवार विद्या भट्टराई को ९३ मत प्राप्त हुआ है । भट्टराई नेकपा एमाले नेतृ हैं । अर्घखाची जिला पोखराथोक स्थायी निवासी भुसाल २०२८ साल से ही राजनीति में क्रियाशील हैं ।
वि.सं. २०७६ माघ ६ गते तत्कालीन उपसभामुख शिवमाया तुम्बाहाम्फे ने पद से इस्तिफा देने के बाद यह पद रिक्त था । वर्तमान संसद् का कार्यवधि ६ महिना है, भुसाल की कार्यवधि यही ६ महिना के लिए रहेगा ।

