Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती क्षेत्र बाबागन्ज मे १५ दिवसीय विवाह मेंला

 

Ram 1नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, अगहन २५ गते ।
बाँके जिला के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश जिला बहराइच बाबागन्ज स्थित परमहंस बाबाकुट्टी पर १५ दिवसीय विवाह मेंला का परमपरा अनुसार उद्घाटन किया गया ।
अगहन २२ गते शनिवार को जिला बहराइच अन्र्तगत रुपैडिहा थाना के थानाध्यक्ष के. के. यादव ने रिबन काटकर मेंला का उद्घाटन किया । बाबागन्ज राम विवाह मेंला अगहन पञ्चमी के दिन से १५ दिन तक संदियों से होते आ रहा है ।
मेलें की व्यवस्था पूरी होने के ही समय से दुकाने सज गई थी मेला समय तक विभिन्न प्रकारों की दुकाने लगती है । नेपालगन्ज से नजदिक होने के कारण नेपाल के विभिन्न स्थानों से दर्शक लोग मेला देखने वहाँ जोते है ।
इसी तरह मेला में भारत के लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच लगायत के विभिन्न स्थानों से दुकाने मेला मे आती है खाजावाली दुकान भारत के बुलन्द शहर की मशहूर दुकान बाबागन्ज मेलें मे आताी है ।
ram 2मेला का उद्घाटन के अवसर पर साधु,सन्त, महात्माओं ने भजन कीर्तन भी प्रस्तुत कियें थे । बाबागन्ज राम विवाह मेला कमिटि के अध्यक्ष बाबादी वर्मा इसी तरह ठाकुर प्रसाद वर्मा, सुरेन्द्र पाठक, अंकुर अग्रवाल प्रेम कुमार आर्य, बृजभूषण मिश्रा, फौजदार, अम्बर बहादुर यादव, रामबली लगायत लोगों की उपस्थित रही थी । मेला को व्यवस्थित करने के लियें और मेलें में विभिन्न स्थानों से आने वाले दर्शकों किसी प्रकार की तकलीफ न होने के लियें सुरक्षा की भी उचित व्यवस्था करदी गई है । ग्राम गणेशपुर सोरहिया बाबागन्ज बहराइच निवासी पेशकार भारती ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *