चीन द्वारा कब्जा किए भूमि वापस करने के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्र
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।चीन द्वारा नेपाली भूमि कब्जा किए गए को वापस करने हेतु राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने नेपाल के भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरीबी निवारण मंत्री शशि श्रेष्ठ को सिंह दरवार स्थित कार्यालय में ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में राष्ट्रीय एकता अभियान ने हाल के दिनों में गोरखा जिला के चुमनुब्री गांवपालिका 1 में चीन ने नेपाली भूमि अतिक्रमण कर तार बार लगा दिया है। अन्तरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर चीन नेपाल की भूमि को जगह जगह अतिक्रमण कर दो देशों के मित्रता को अपमान कर रहा है। यह नेपाल के लिए सार्वभौम सत्ता के लिए सीधे चुनौती है। सरकार इस पर ठोस कार्रवाई करें। ज्ञापन पत्र में इसी संबधित बातें शामिल हैं।



