Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सुनसरी व धनकुटा पुलिस ने जब्त किया 208 किलो गांजा

 

हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर /जोगबनी । धनकुटा से धरान के ओर आ रहे बेलोरो गाड़ी को चेक जांच में चार किलो गांजा बरामद हुआ है । यह करवाई धनकुटा पुलिस का अस्थाई पोस्ट बेलहरा के पुलिस बल ने चेक जांच में किया है । पुलिस के अनुसार बेलोरो को जब्त कर चालक से पूछताछ व आगे की करवाई चल रही है । वही सुनसरी के इनरवा में सात बोरा गांजा नेपाल पुलिस ने जब्त किया है । गांजा ढोने में प्रयोग किए पिकअप वाहन व चालक को भी पुलिस नियंत्रण में लिया है । बता दे कि इससे पूर्व बोर्डर इलाका में कई दफा गांजा बरामद किया गया है जबकि बोर्डर के भारतीय क्षेत्र में जोगबनी व भांटाबारी में कस्टम कार्यालय है के बाबजूद गांजा का सीजर नही के बराबर है । सुनसरी पुलिस के अनुसार सात बोरा में 208 किलो गांजा बरामद हुई है । सुनसरी पुलिस के अनुसार पिकउप भेन का चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ सहित छानबीन चल रहा है ।

यह भी पढें   कमला नदी को बचाने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता अभियान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *