एमसीसी और नागरिकता विधेयक को लेकर प्रधानमन्त्री विरुद्ध नारेबाजी
काठमांडू, २६ जुलाई । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा सहभागी एक कार्यक्रम में कुछ युवाओं ने नारेबाजी किए हैं । एमसीसी और नागरिकता विधेयक को लेकर राष्ट्रीयता की रक्षा करने के लिए आह्वान करते हुए युवाओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी किए हैं । घटना कमलादी स्थित नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम की है । राष्ट्रीय विभूति भीमसेन थापा की २४८वें जन्मजयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बन कर प्रधानमन्त्री देउवा उहाँ पहुँच गए थे ।
कार्यक्रम में सहभागी कुछ युवाओं ने नागरिकता विधेयक को राष्ट्रघाती बताते हुए नारेबाजी किए थे । साथ में प्रधानमन्त्री को देउवा को एमसीसी के मतियार होने का आरोप भी लगाए हैं । नारेबाजी करनेवाले युवाओं को सुरक्षाकर्मियो ने तत्काल नियन्त्रण में लेकर कार्यक्रम स्थल से बाहर किए थे ।

