Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हनी ट्रैप’ में युवाओं को फंसा कर ठगी करनेवाले पति–पत्नी गिरफ्तार

 

काठमांडू, २९ जुलाई । हनी ट्रैप में युवाओं को फंसा कर गठी करनेवाले पति–पत्नी को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने सोलुखुम्बू स्थायी निवासी २४ वर्षीय शेखर बास्तोला और २० वर्षीया रोजिना राउत को गिरफ्तार किया है, शेखर और रोजिना पति–पत्नी हैं ।
शेखर और रोजिना के ऊपर आरोप है कि उन लोगों ने विभिन्न युवाओं को ‘हनी ट्रैप’ फसाकर ठगी धन्दा संचलान किया है । स्मरणीय है, युवाओं को प्रेम और सेक्स की प्रलोभन से फंसा कर उन लोगों के रुपयों की डिमान्ड करने का धन्दा करनेवालों को नेपाल पुलिस ने ‘हनी ट्रैप’ नामाकरण किया है । पुलिस का कहना है कि शेखर और रोजिना यही धन्दा कर रहे थे । विभिन्न पीडित युवाओं की शिकायत आने से पुलिस ने शुरु में रोजिना को गिरफ्तार किया था, बाद में पता चला कि इस धन्दा में उनके पति शेखर भी शामील हैं ।
नेपाल पुलिस उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय नयां बानेश्वर के एसपी कृष्णप्रसाद कोइराला के अनुसार रोजीना सामाजिक संजाल के माध्यम से पुरुषों से सम्पर्क करती थी, यौनजन्य संवाद एवं अश्लील बातचीत भी करती थी, कई युवाओं से मिलने के भी जाती थीं । बाद में यौन दुव्र्यहार के आरोप लगाकर उनसे रुपयों की डिमांड किया जाता था । उस समय उनके पति शेखर नक्कली पुलिस निरीक्षक बनकर सामने आ जाते थे ।
रोजीना की ट्रैप में पड़नेवाले कुछ युवा घटना को लेकर पुलिस तक पहुँचने के बाद ही उन लोगों की ऐसी हरकत सार्वजनिक हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *