Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय समिति द्वारा तत्कालीन अर्थमन्त्री शर्मा निर्दोष साबित

 

काठमांडू, २९ जुलाई । आधि रात में भन्सार दर में हेरफेर करने के आरोप में तत्कालीन अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा को मन्त्री पद से ही इस्तिफा देना पड़ा, लेकिन उक्त घटना के संबंध में छानबिन के लिए गठित संसदीय विशेष समिति ने शर्मा को निर्दोष साबित किया है । समिति ने अपने निष्कर्ष में कह है कि दावी के अनुसार कर की दर हेरफेरी करने के लिए कोई भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं हुआ है ।
समिति के जेष्ठ सदस्य लक्ष्मणलाल कर्ण ने प्रतिनिधिसभा को आज शुक्रबार एक प्रतिवेदन देते हुए शर्मा को निर्दोष साबित किया है । कर्ण द्वारा पेश प्रतिवेदन में उल्लेख है कि कर का दर हेराफेरी में कोई भी अनधिकृत व्यक्तियों की सहभागिता नहीं है । छानबिन के दौरान समिति ने अर्थ मन्त्रालय से प्राप्त जबाव, प्राप्त कागजात, सीसीटिभी फुटेज आधिका अध्ययन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com