तत्काल समाजवादी केन्द्र बननेवाला नहीं हैः प्रचण्ड

काठमांडू, २९ जुलाई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि तत्काल कोई समाजवादी केन्द्र बननेवाला नहीं है । पार्टी संबंद्ध पत्रकारों की संस्था नेपाल प्रेस सेन्टर द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि सत्ताधारी पाँच दलीय गठबंधन के साथ समान विचार रखनेवाले राजनीतिक दलों के साथ चुनावी चालमेल की संभावना है, इसके लिए प्रयास भी हो रहा है ।
स्मरणीय है, कुछ दिनों से अध्यक्ष प्रचण्ड विभिन्न राजनीतिक शक्ति को इकठ्ठा कर समाजवादी केन्द्र निर्माण के लिए क्रियाशील हो रहे थे । निकट भविष्य में होनेवाला संघीय तथा प्रादेशिक चुनाव को लक्षित कर उन्होंने समाजवादी केन्द्र निर्माण के लिए प्रयास किया था । विशेष नेकपा समावादी पार्टी के साथ पार्टी एकीकरण संबंधी विषय को केन्द्रविन्दु में रखकर जारी प्रयास असफलता की ओर उन्मुख होने के बाद उन्होंने आज कहा कि तत्काल समाजवादी केन्द्र निर्माण की संभावना नहीं है । उन्होंने आज कहा– ‘तत्काल समाजवादी केन्द्र बननेवाला नहीं है, इसके संबंध में कोई भी विचार–विमर्श भी नहीं हुई है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि कम्युनिष्ट विचार से निकट रहे राजनीतिक शक्तियों के बीच एकता संयोजन समिति निर्माण कर एक ही चुनावी घोषणा पत्र और चुनाव चिन्ह लेकर चुनावी मोर्चा में शामील होने के लिए विचार–विमर्श जारी है ।

