Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रियों कोअंगवस्त्र भेंटकर निधि ने धार्मिक यात्रा की शुभारंभ कीं

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के वार्ड 2के वार्डाध्यक्ष शिव कुमार साह के निजी खर्च पर जनकपुरधाम से 150 तीर्थ यात्रियों का जत्था जानकी मंदिर से नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने अंगवस्त्र भेंटकर जनकपुरधाम से प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर निधि ने कहा कि अयोध्या में निर्माण हो रहे राम लला मंदिर में जनकपुरधाम की ओर सेपिनाक धनुष रखने का प्रस्ताव राम मंदिर निर्माण समिति ने स्वीकार कर लिया है। इसी तरह महाकाली नदी के शाली ग्राम से राम लला की मूर्ति निर्माण में प्रयोग हो ऐसा प्रस्ताव रखा गया है। जनकपुरधाम से अयोध्या, बनारस होते हुए गोरखपुर तक की पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम हैं। इस अवसर पर मधेश प्रदेश के भौतिक पूर्वाधार मंत्री राम सरोज यादव, नेपाली कांग्रेस के धनुषा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र पंजियार, बिधायक प्रमिला दास , हरि राउत, पवन ठाकुर जगदीश महासेठ, वार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह,मिथिलेश कर्ण,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   बारा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, रातभर चली तलाश के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com