Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा की बैठक आज ११ बजे

 


काठमांडू ः १४ अगस्त ः संसद सचिवालय ने जानकारी दी है कि आज ११ बजे संसद भवन नया बानेश्वर में प्रतिनिधि सभा की बैठक बैठने वाली है जिसमें सम्भावित कार्यसूचि पर बहस की जाएगी ।
आज की प्रतिनिधि सभा की बैठक में अर्थमंत्री जर्नादन शर्मा ‘अर्थ समिति के प्रतिवेदन सहित का बीमा विधेयक , २०७५ के बारे ’ में बहस तथा पारित किये जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने की सम्भावित कार्यसूचि में रहने की जानकारी सचिवालय ने दी है । इसी तरह अर्थमंत्री शर्मा ने ‘अर्थ समिति के प्रतिवेदन सहित का सार्वजनिक ऋण व्यवस्थापन विधेयक , २०७६ के बारे ’में बहस तथा पारित किए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करेंगे ।
इसी तरह आज की बैठक में काठमांडू उपत्यका के सार्वजनिक यातायात (व्यवस्थापन) प्राधिकरण विधेयक २०७६ के दफाओं पर निर्णयार्थ प्रस्तुत करने का प्रस्ताव भी कार्यसूचि में शामिल है ।
संसद सचिवालय के अनुसार आज की बैठक में उद्योग , वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री दिलेन्द्र प्रसाद बडू राष्ट्रीय सभा के संदेश सहित के स्टान्डर्ड नाप तथा तौल ‘पाँचौं संशोधन’ विधेयक २०७८ पर दफावार बहस सदन में पारित किए जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com