प्रधानमंत्री ने दिया आश्वासन : प्रहरी समायोजन होगी
काठमांडू ः १६ अगस्त प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा ने आश्वासन दिया है कि चुनाव के बाद गठबंधन सरकार प्रहरी समायोजन करेंगे , इस आश्वासन के बाद ही मधेश प्रदेश सरकार ने संघीय सरकार के विरुद्ध आंदोलन स्थगित कर दिया । मंगलवार को नेपाल प्रहरी के महानिरिक्षक धीरजप्रताप सिंह जनकपुर पहुँचे और उसी दिन से आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है । आन्दोलन स्थगित की धोषणा के बाद महानिरीक्षक सिंह ने मुख्यमंत्री लालबाबू राउत से मुलाकात की । महानिरीक्षक सिंह प्रदेश स्तरीय अपराध अनुसन्धान समीक्षा गोष्ठी में भाग लेने आए हुए थे । मधेश प्रदेश सरकार तीन दिनों से प्रदेश प्रमुख कार्यालय के आगे धरना दे रही थी । प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के मौखिक आश्वासन के आधार पर आन्दोलन स्थगित कर दिया है ।
प्रदेश प्रमुख हरिशंकर मिश्र ने कहा कि –चुनाव के बाद प्रहरी समायोजन करने की सरकार ने अपनी प्रतिबंद्धता जताई है । उन्होंने धरना स्थल में हुए पत्रकार सम्मेलन में जानकारी दी ।

