Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना का मानार्थ महारथी चिन्ह –भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को दिया जा रहा है

 
नेपाली सेना का मानार्थ महारथी चिन्ह –भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे को दिया जा रहा है ।

४ सितंबर काठमांडू ।  ४ सितंबर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे आज नेपाल भ्रमण में आ रहें हैं ।
नेपाली सेना के प्रधान सेनापति प्रभुराज शर्मा के निमंत्रण पर मनोज पाण्डे पाँच दिवसीय भ्रमण के लिए आज दोपहर काठमांडू आने वाले हैं ।
इस भ्रमण के क्रम में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी जनरल पाण्डे को नेपाली सेना का मानार्थ महारथी चिन्ह प्रदान करेंगी । नेपाल तथा भारत बीच सन् १९५१ से एक दूसरे के सेना प्रमुख को मानार्थ महारथी पद देने का प्रचलन है । अपने नेपाल प्रवास के क्रम में वो प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा, प्रधान सेनापति शर्मा और अन्य से भी मिलेंगे । जनरल पाण्डे के भ्रमण को लेकर काठमांडू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *