Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाद्र २९ गते से आम जनता के लिए नए नोट किए जाएँगे वितरण

 

काठमांडू, ६ सितंबर

 

दशहरा आने में अभी कुछ वक्त बाकी है लेकिन राष्ट्र बैंक अपनी तैयारी में लगा हुआ है । हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा के समय में नए नोट जनता के सामने आऐंगे । दशहरा अर्थात् दुर्गापूजा के अवसर पर राष्ट्र बैंक भाद्र के अंतिम सप्ताह से नए नोट की सुविधा देने जा रहा है । ये बात मुद्रा प्रबंधन विभाग के प्रमुख रेवती प्रसाद नेपाल ने बताया है । उन्होंने बताया कि भाद्र २६ गते से बैंक तथा वित्तीय संस्था और २९ भाद्र से आम जनता को नए नोट वितरित करने की आन्तरिक तैयारी हो रही है । पिछले वर्ष की ही तरह इस बार भी प्रति व्यक्ति १८,५०० रुपये के नए नोट की सुविधा है । यह ५ रुपये से लेकर १०० रुपये तक के बंडल हैं । बैंक तथा वित्तीय संस्थानों के लिए राष्ट्र बैंक २ से लेकर ५ करोड़ रुपये की सुविधा प्रदान करेगा ।

यह भी पढें   सिरहा में गंभीर रूप से घायल किशोर की मृत्यु

हालांकि ऐसा नहीं हैं कि राष्ट्र बैंक वित्त वर्ष के दौरान अपने कार्यालय और बैंकों में नए नोट नहीं वितरण कर रहा है , लेकिन दुर्गापूजा , दीपावली और छठके समय में आम लोगों द्वारा नए नोट की ज्यादा मांग होती है ।इसलिए नेपाल ने कहा है २६ गते से नए नोट वितरित किए जाऐंगे । दुर्गापूजा और दीपावली के समय में नए नोट को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है आम लोगों में । इससे बाजार में मुद्रा आपूर्ति बढ़ेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com