Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे नृत्य, गायन एवं कविता प्रतियोगिता सम्पन्न

 

DSC08600 DSC08604 DSC08622कैलास दास,जनकपुर, पुस १३ । मैथिली सशक्तकरण अभियान, माध्यमिक विद्यालय स्तरीय नृत्य, गायन एवं कविता प्रतियोगिता शनिवार जनकपुर मे सम्पन्न हुआ है ।

प्याब्सन के आयोजना तथा आफन्त नेपाल के सहयोग मे हुये प्रतियोगिता का विशेष अतिथि नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष रामअशिष यादव ने कहा कि ‘कला और संस्कृति बचाने के लिए मातृ भाषा का विकास अवश्यक है । मातृभाषा का विकास से ही इन सभी का अस्तित्व  बचेगा इसलिए अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रुप में अग्रेजी और मातृभाषा के रुप में मैथिली मे पढाई करने के लिए सभी से आग्रह भी किया है ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

जनकपुर स्थित न्यू भिजन सेकड्री बोर्डिङ्ग स्कूल के प्राङ्गण मे महेश मण्डल के अध्यक्षता मे हुआ इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण आफन्त नेपाल का संयोजक जयप्रकाश मण्डल ने किया था तो पूर्व  जिल्ला प्रमुख अधिकारी रामरत्न मिश्र  पत्रकार तथा साहित्यकार सुजीत कुमार झा, साहित्यकार विदेह ललन, उमेश चौधरी, रामानन्द युवा क्लव केअध्यक्ष नविन मिश्र, प्याब्सनका उपाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, पत्रकार राजेश कर्ण सहित के व्यक्ता शुभकामना व्यक्त  किया था ।

उसी प्रकार प्रतियोगिता में न्यू भिजन सेकेड्री स्कूल, जीवन ज्योति बोर्डिङ्ग स्कूल, शंकर शिशु सदन, गौरी बोर्डिङ्ग स्कूल, तेजपुञ्ज बोर्डिङ्ग स्कूल, हैप्पी ल्याण्ड का विद्यार्थीयों  भाग लिया था ।

यह भी पढें   अधूरे स्वास्थ्य चौकी भवन के उद्घाटन का विरोध करने पर युवक को लगी गोली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

कविता प्रतियोगिता में भानुभक्त बोर्डिङ्ग स्कूल के ज्योति मण्डल प्रथम, गौरी का लक्ष्मण शरण साह द्वितीय, न्यू भिजनका विक्की पाण्डे तृतीय तथा शंकर शिशु का सुमित शर्मा सन्त्वना पुरस्कार हासिल किया था । गीत प्रतियोगिता तरफ न्यू भिजनका सीमा, सुमन,सलिनी टिना (संयुक्त गायन) प्रथम, शंकर शिशु सदनका पियुश मिश्र द्वितीय, हैप्पी ल्याण्डका कृष्ण मुरारी और पुष्पाञ्जली (संयुक्त गायन) तृतीय तथा जीवन ज्योति का संजीव ठाकुर सन्त्वना पुरस्कार हासिल किया था ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

नृत्य तरफ शंकर शिशु सदनका विद्यार्थी प्रथम, तेजपुञ्ज का द्वितीय, गौरी स्कूल का तृतीय तथा न्यू भिजन का सन्त्वना पुरस्कार पाया था । विजेताओं को शिल्ड और प्रमाणपत्र दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com