Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे बैंक मार्फंत समाजिक भत्ता वितरण, ५० लाख का बचत

 

OLYMPUS DIGITAL CAMERAकैलास दास, जनकपुर पुस २० । जनकपुर नगरपालिका के सामाजिक सुरक्षा भत्ता वैंक मार्फत सरोकारबाला निकाय को देने पर एक वर्ष में पच्चास लाख का बचत हुआ है । भानु चौक स्थित राष्ट्रिय बाणिज्य बैंक शाखा के अनुसार एक वर्ष में इतना रकम बचत होने पर जिला विकास समिति ने भी बैंक द्वारा भुक्तानी देने लगा है ।

गाउँ विकास समिति में ऐसा बहुत प्रकार का भत्ता वितरण किया जा रहा है परन्तु बैंक द्वारा वितरण करने पर एक वर्ष में ५० लाख होने की जानकारी बैंक ने दी है  । अभी तक जनकपुर नगरपालिका ने समाजिक भत्ता वितरण बैंक द्वारा देने की सुरुआत किया और अब जिविस भी बैंक द्वारा वितरण करने का निर्णय लिया है । इससे स्पष्ट होता है कि अगर सभी समाजिक भत्ता बैंक द्वारा ही वितरण किया जाय तो वर्ष के एक करोड से ज्यादा बचत होगा ।

यह भी पढें   सोने की कीमत में सामान्य कमी

धनुषा जिला में मात्र सामाजिक सुरक्षा भता भत्ता के लिए करोडौ को निकासा होता है । अगर वह भत्ता बैंक द्वारा वितरण किया जाए तो अनियमिता भी रुक जाऐगा और बचत भी होगा ।

अनियमिता रोकने के लिए तथा बचत करने लिए बैंक द्वारा वितरण करने की ऐन कानुन सरकार को लागू करना चाहिए जनकपुरका पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ने बताया है । उनका अनुसार भ्रष्टाचार नियन्त्रण के लिए सरकार को ऐसा नीति लाना होगा ।
नेपाल सरकार ने समाजिक सुरक्षा भत्ता अन्तर्गत एकल महिला, जेष्ठ नागरिक, अपांग, दलित बालबालिका सहित के व्यक्ति को मासिक रुप में पाँच सौ रकम देता आ रहा है । इसी प्रकार क बर्ग के अशक्त अपांग को  मासिक एक हजार तक रकम दिया जाता है । जनकपुर नगरपालिका में मात्र डेढ दुई करोड बार्षिक रुप में वितरण होता आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *