वीरगंज में लोसपा ने संविधान दिवस को काला दिन के रूप में मनाया विरोध प्र

काठमांडू, १९ सितंबर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस के दिन को काला दिन कहते हुए आज वीरगंज में प्रदर्शन किया है । सरकार असोज ३ को संविधान दिवस के रुप में मना रहा है लेकिन लोसपा काला दिन कहते हुए वीरगंज में अपना प्रदर्शन कर रहा है । लोसपा पार्टी कार्यालय से नेता तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता में निकले हुए जुलुस पूरे नगर की परिक्रमा करने के बाद घण्टाघर चोक में पहुँचा और वहाँ विरोधसभा के रुप में इस जुलुस को परिणत कर दिया ।
इस विरोध सभा को संबोधित करते हुए लोसपा के नेता शशी कपूर मियाँ ने कहा कि –मधेशी जनता की छाती में गोली मारकर बनाया गया यह संविधान अूधरा है । मधेश विद्रोह के एजेण्डा को नहीं समेटने तक असोज ३ गते को लोसपा काला दिन के रुप में ही मनाता रहेगा । उनका कहना था कि – मधेश आंदोलन और मधेशी जनता के ही दबाब के कारण संविधान सभा का निर्वाचन हुआ लेकिन संविधान जारी करने के समय में कांग्रेस, माओवादी तथा एमाले किसी ने भी मधेशी जनता के अधिकार को नहीं समेटा, मधेशियों की छाती में गोली मारकर जबरदस्ती संविधान जारी किया । उन्होने कहा कि जब तक संविधान संशोधन नहीं होता तबतक असोज ३ गते को लोसपा काला दिन के रुप में ही मनाता रहेगा ।
लोसपा वीरगंज महानगर के उपाध्यक्ष शेख फिरोज की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में लोसपा के केन्द्रीय सदस्य रामचन्द्र पंडित, अनिरुद्र कलवार, वीक्की पटेल, सूरज पटेल भी शामिल थे ।

