Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एफआईएमटी कालेज में प्रेरक वक्ता राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए

 

२७ सितंबर, २०२२: नई दिल्ली:(रिपोर्ट: एस एस डोगरा)
एफआईएमटी कालेज में ओरियंटेशन डे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इस भव्य आयोजन में कालेज द्वारा संचालित दसों कोर्स के नए दाखिला लिए सैकड़ों विद्यार्थियों सहित अभिभावक भी उपस्थित थे। कालेज के चेयरमैन विजय कुमार नांगलिया भारद्वाज ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक प्रो.अफजल वाणी ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के माध्यम से स्वयं का तथा कालेज का नाम रौशन करने की प्रेरणा दी। इसी कार्यक्रम में विश्वविख्यात प्रेरक वक्ता राजेश अग्रवाल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उपस्थित विद्यार्थियों
को सफल जीवन बनाने के महत्वपूर्ण मूल मंत्र बताए। जिनमें मुख्यत अपने आप को पहचानना, शिक्षा, संस्कार,योगा, अनुशासन, अपनी फ़ील्ड निपुणता प्राप्त करना, अपनी खूबियों से स्वयं की वैल्यू विकसित करना आदि जीवन को सफल बनाने में सहायक होते हैं। इसी कार्यक्रम में, डॉ शालिनी कुमार ने कालेज के दसों विभागों, क्रिएटिव सोसायटी, फैकल्टी तथा उपलब्धियों से रुबरु कराया। कालेज के पूर्व कैम्पस ऐम्बैसडर रितिक एवं तान्या ने नवनियुक्त कैम्पस ऐम्बैसडर अक्षय तथा भावना को अपना कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम के अंत में निदेशक डॉ सरोज व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कालेज प्रबंधन तथा नए विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को अनुशासित ढंग से सफल बनाने में, पूर्व सेना अधिकारी शिव यादव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के वालिंटियर स्टूडेंट्स ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन एसिस्टेंट प्रोफेसर किरण सेहरावत तथा एसिस्टेंट प्रोफेसर शिखा कौशिक ने प्रभावशाली अंदाज में किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *