Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दशरथ के देहांत से भाव विह्लल दर्शकों के आंसू भरत मिलाप पर ही रुका

 

रामलीला के पांचवें दिन का मंचन राम केवट संवाद से शुरू हुआ और भरत मिलाप पर संपन्न हो गया। सुमंत द्वारा श्रीराम को पिता की हालत सुनने के बाद श्रीराम द्वारा सुमंत को लौटाने के बाद दर्शक भावुक हो उठे। दशरथ की मृत्यु के बाद दर्शकों के आंखों से आंसू टपक पडे। अंत में राम भरत मिलाप पर दर्शकों को राहत मिली। दशरथ की मृत्यु के पश्चात कैकेयी भरत संवाद दर्शकों को बांधे रखा। रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह, न्यायाधीश विजय कुमार दहिया और हरियाणा सरकार के पदाधिकारी डाक्टर नताशा दहिया ने भी मंचन का आनंद उठाया। इस मौके पर द्वारका श्रीराम सोसायटी के चेयरमैन व संरक्षक राजेश गहलोत ने माननीयों का स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। दर्शकों ने माननीयों का करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। शुक्रवार को रामलीला के मंचन का पांचवां दिन था। रामलीला देखने काे भीड़ देर रात तक आती रही। रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से शनिवार की रात रामलीला दर्शकों की भीड़ उमड़ सकती है। सम्मानित लोगों को सेक्टर 10 के रामलीला मैदान में द्वारका रामलीला सोसायटी में आना जारी रहेगा। इसलिए रामलीला ग्राउंड में आयोजन स्थल पर सुरक्षा बढ़ गई है। रामलीला के छठे दिन का मंचन और शानदार होने की उम्मीद है। शनिवार को पंचवटी में प्रवेश, सुरपर्णरखा प्रंसग, खरदुषण वध, रावण मरीच संवाद, सीता हरण, जटायु वध और शबरी प्रसंग पर है। यह प्रसंग बड़े बुजुर्गाें के साथ बच्चों को को भी पसंद आएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *