मेयर बालेन साह के विरुद्ध नाराबाजी एवम् प्रदर्शन

काठमांडू, १ अक्टूबर – काठमांडू के बांगेमुढा स्थित सामुदायिक भवन में काठमांडू महानगरपालिका ने डोजर चलाने के विरोध में स्थानीय वासियों ने शनिबार की शाम को प्रदर्शन किया है ।
स्थानीय वासियों ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह के विरुद्ध नाराबाजी किया है । उन्होंने डोजर आतंक बन्द करें, नेवा एकता जिन्दावाद, नेवा विरोधी होसियार इस तरह की नाराबाजी की है । स्थानीय वासियों ने महानगरपालिका के वडा नम्बर २५ के वडाध्यक्ष के विरुद्ध भी नाराबाजी किया है ।
महानगरपालिका ने शुक्रबार वडा नम्बर २५ में एक सामुदायिक भवन को डोजर लगाकर गिराने के बाद स्थानीय वासी आन्दोलन में उतर गए । स्थानीय वासियों द्वारा आन्दोलन में समर्थन करने के लिए काठमांडू महानगरपालिका के मेयर के उम्मीदवार सुमन साय्मी भी आ पहुँचे थे । उन्होंने काठमांडू महानगरपालिका ने कानून विपरीत काम करने का आरोप लगाया ।
‘अतिक्रमण हुआ है, मार्किङ करना चाहिए । उनसे पुछकर उनका समर्थन लेकर काम करना चाहिए । उन्होंने मेयर बालेन को लक्षित करते हुए कहा कि –उनका अपनी सोच बदलनी होगी । डोजर से घर गिराना समाधान नहीं है ।
स्थानीय लोगों ने मसाल जुलुस निकाला और साथ ही मेयर बालेन साह का पुतला भी दहन किया है ।

