Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतंत्र प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार की सुवह रौतहट क्षेत्र दो के प्रतिनिधि स्वतंत्र उम्मीदवार किरण साह की प्रचार गाड़ी पर ईश पुर नगरपालिका वार्ड पांच मुस्लिम टोल में नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी फिरदौस आलम के समर्थकों ने तोड़ फोड़ किया है जव उनका प्रचार गाड़ी मुस्लिम टोल से गुजर रहा था। फिरदौस आलम के समर्थकों जिसकी समर्थको संख्या में सैकड़ों की संख्या में थी। प्रचार गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे गाड़ी की क्षति ग्रस्त हो गया है। गाड़ी के चालक को चोट लेने की खबर है। गाड़ी पर रखे डीजी भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव हो गया है। विस्तृत जानकारी आना बांकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बांकी है। किरण साह जसपा के केन्द्रीय सदस्य थे। एमाले से गठबंधन के बाद सीट एमाले में चला गया। शैलेन्द्र साह प्रत्याशी है। उपयुक्त घटना की जानकारी राजन साह ने दी है। यहां उल्लेखनीय है कि फिरदौस आलम पूर्व मंत्री आफताब आलम का छोटे पुत्र है। पिछले चुनाव के दौरान बम बनाते समय बिष्फोट होने से तीन लोग मरे कुछ गंभीर रूप घायल को अपने झलतेचिमनी में झोंक दिया था। इसी केस में वे जेल में बंद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com