Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निहारिका को आज कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया

 


काठमांडू, ४ नवम्बर : निहारिका राजपूत एक बार फिर बालुवाटार पहुँच गई है । वो पत्रकार सम्मेलन करना चाह रही थी इसलिए बालुवाटार पहुँचने के साथ ही निहारिका राजपुत को प्रहरी ने कुछ समय के लिए नियन्त्रण में लिया है ।
प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार के ३ नम्बर गेट में पत्रकार सम्मेलन करने के कारण नियन्त्रण में लिया गया है ।
वैसे पत्रकार सम्मेलन के बारे में कहा गया है कि आप जहाँ चाहें वहाँ पत्रकार सम्मेलन नहीं कर सकते हैं और यहाँ नहीं बैंठे यही कह कर कुछ देर के लिए ही निहारिका को नियन्त्रण में लेकर उसे छोड़ दिया गया है । खुद को कुमारी आमा बताउने बताने वाली राजपुत ने २७ साउन २०७९ में राष्ट्रपति कार्यालय, शीतल निवास के आगे आत्मदाह करने का प्रयास किया था । वहीं उसके बाद प्रहरी ने उसे नियन्त्रण में ले लिया था ।
उपचार के लागि प्रहरी अस्पताल, महाराजगञ्ज में भर्ना होने के समय में भी निहारिका अनशन में ही बैठी थी ।
बाद में भादव ५ गते को तत्कालीन कानूनमन्त्री गोविन्द बन्दी कीे उपस्थिति में तीन सूत्रिय सहमति होने के बाद उसने अपना अनशन तोड़ा था । सहमति में उनकी मांग के तहत आरोपी श्रेष्ठ से उसके बच्चें का डीएनए परीक्षण करने की उच्च अदालत जनकपुर से मांग करने की सहमति की थी ।

यह भी पढें   अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने गुरुवार को नेपाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया

हाल ही में आए डीएनए जाँच के रिपोर्ट में उसके बच्चें का डीएनए श्रेष्ठ के डीएनए से म्याच हो गया है । चुनाव के बाद इस मुद्दें की होगी ये उच्च अदालत जनकपुर ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *