अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जोगबनी इकाई ने किया साड़ी बितरण

हिमालिनी संवाददाता जोगबनी ! सक्षम नारी सशक्तिकरण समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष माला मिश्रा के अनुरोध पर आर्थिक रूप से कमजोड समिति के एक दर्जन से भी अधिक महिला सदस्यों को अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन जोगबनी इकाई महिला समिति के द्वारा साड़ी और ब्लाउज बितरण किया । इकाई का अध्यक्ष संगीता अग्रवाल , निवर्तमान अध्यक्ष मीना गोयल के पहल पर जोगबनी मेन बाजार स्थित पूर्व जोगबनी इकाई का अध्यक्ष उर्मिला अग्रवाल के निवास परिसर में सभी महिला सदस्यों के सहयोग से उक्त बस्त्र बितरण किया गया । इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन जोगबनी इकाई की पूर्व अध्यक्ष
उर्मिला अग्रवाल , अध्यक्ष संगीता अग्रवाल , बरखा अग्रवाल , अर्पण अग्रवाल , अनु खंडेलवाल , संतोष केडिया , रितु अग्रवाल , नीलम अग्रवाल , बन्दना केडिया , लीला गोयल और सक्षम नारी सशक्तिकरण समिति के अधिकारी उमा देवी ठाकुर व अन्य महिला सदस्य मौजूद थे। बताते चले कि अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन पिछले कई वर्षों से जड़ा के समय कम्बल व मंदिर में समय समय पर भंडारा तथा कोरोना काल मे खाधान बितरण आदि सेवा कार्य करते आ रही है ।


