नेपाली दर्शक शायद नहीं देख सकें फिफा विश्वकप फुटवॉल का प्रत्यक्ष प्रसारण

काठमांडू, १० नवम्बर – फुटवॉल ये सभी का प्रिय खेल है और सबको इंतजार है इसबार के फिफा विश्वकप का । बहुत से लोग तो इसे प्रत्यक्ष देखना चाहते हैं और अगर पैसा है तो वो कतार चले जाऐंगे । इसबार का फिफा विश्वकप फुटवॉल कतार में होने जा रहा है । लेकिन मंसिर ४ गते से कतार में शुरु हो रहें फिफा विश्वकप फुटवॉल के प्रत्यक्ष प्रसारण नेपाली दर्शक शायद नहीं देख सकें ।
फिफा विश्वकप प्रसारण सम्बन्धी कार्य को रोकने का सर्वोच्च अदालत द्वारा अन्तरिम आदेश देने के बाद विश्वकप प्रसारण असंमजस में है ।
सर्वोच्च के न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के एकल इजलास ने विश्वकप प्रसारण सम्बन्धी कार्य को यथा स्थिति में रखने का अन्तरिम आदेश दिया है । अन्तरिम आदेश को निरन्तरता देने या नहीं देने के विषय में चर्चा करने के लिए कात्तिक ३० गते को बुलाया गया है ।
विश्वकप प्रसारण के अन्तिम तैयारी के समय में इस तरह के आदेश से तैयारी को रोकने की अवस्था आ गई है । मीडिया हब के कार्यकारी निर्देशक सोम धिताल ने कहा कि – हमें अदालत पर पूरा विश्वास है लेकिन ३० गते को सुनुवाई हुई तो भी प्रसारण के लिए तैयारी नहीं कर पाऐंगे । नेपाली दर्शक विश्वकप देख पाऐंगे या नहीं इसका अंदेशा है ।
मीडिया हब यदि विश्वकप नहीं दिखा पाई तो नेपाल के भीतर और किसी दूसरे माध्यम से विश्वकप देखने की व्यवस्था नहीं रहेगी । इस बार नेपाल के भीतर कोई भी विदेशी च्यानल ने किसी भी माध्यम से विश्वकप प्रसारण नहीं कर सकता है इसलिए मिडिया हब ने एक्सक्लुसिभ प्रसारण का अधिकार लिया है ।
मीडिया हब ने ‘पे पर भ्यू’ मोडल में हरेक दर्शक से ५ सौ रुपया टिकट रखकर नये च्यानल द्वारा विश्वकप दिखाने की तैयारी कर ली थी ।
अदालत में बहुत सारे मुद्दें है जिसके कारण ३० गते को भी इस मुद्दें की बारी आऐगी ऐसी आशंका है । मंसिर ४ को उदघाटन खेल तक अदालती प्रकृया को यदि नहीं समाप्त गया तो शायद नेपाली जनता फिफा विश्व कप का आनंद नहीं ले सकेगी ।

