Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाई बहन का पर्व सामा चकेबा मिथिला में धूमधाम से मनाया जा रहा है

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भाई बहन का पर्व जनकपुरधाम सहित पूरे मिथिलांचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ खरना से शुरू होकर सामा चकेबा पूर्णिमा की रात विसर्जन किया जाता है। इसमें गांव की बालाएं मिट्टी का सामा चकेबा तथा वृदांवन बनाकर सामूहिक रूप से गीत गाती है। अन्त वृदाबन में आग लगाती है। “वृदांवन में आगि लागल कोई ने बुताबे हे हमरो फलम्मा भैया बुतावे हे। इस तरह की कई तरह की गाना गाती हैं। इस में चुगला को खूब गालियां दी जाती है। इससे समाज में चुगलैई नहीं करें। ऐसी शिक्षा मिलती है। भाई मिट्टी के बने सामा चकेबा को ठेहुना से फोड़ते है। बहन मिठाई खिलाती है इसके एबज भाई उसे यथा शक्ति रकम देते हैं। फिर गाजे बाजे के साथ जूते हुए खेत में गाड़ा जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *