दाङ में पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

दाङ, ५ नवम्बर । घोराही उप–महनगरपालिका–१३ स्थित डुमर गांव निवासी ३६ वर्षीय नवीन रोकामगर ३७ वर्षीय पत्नी निरु रोकामगर की हत्या की है । पत्नीहत्या के बाद खूद नवीन ने भी आत्महत्या की है । जिला पुलिस कार्यालय दाङ के अनुसार घटना बिहीबार रात की है ।
पुलिस के अनुसार बिहिबार रात नवीन और निरु अपनेजन के घर में गए थे । लेबिन शुक्रबार सुबह दोनों मरे हुए अवस्था अवस्था मिल गए थे । प्रारम्भीक पुलिस अनुसन्धान से पता चला है कि नवीन ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की और खूद दूसरे रुम में जाकर लटक गए हैं । अनुमान है कि घरायासी विवाद के कारण ऐसी घटना हुई है । पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

