वीरगंज में घर की छत से गिर कर २ वर्षीया बालिका की मृत्यु
वीरगंज, ५ नवम्बर । वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. १ छपकैया में घर की छत से गिर कर २ वर्षीया एक बालिका की मृत्यु हुई है । घटना शुक्रबार सुबह ११ बजे की है । स्थानीय मुकेश ठाकुर की २ वर्षीया बेटी सजना ठाकुर छत में खेल रही थी । उसी क्रम में वह छत से जमीन में गिर गई थी । दुर्घटना में गम्भीर घायल सजना को उपचार के लिए नारायणी अस्पताल तो पहुँचाया गया । प्रारम्भीक उपचार के बाद उनको फिर एल.एस. न्यूरो अस्पताल पहुँचाया गया । लेकिन उपचार के दौरान ही शाम ५ गते उनकी मृत्यु हो गई । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए पुनः नारायण अस्पताल ही पहुँचाया गया है ।

