Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पुतिन

 
President Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। पुतिन की जगह अब विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी- 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी दूतावास के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुतिन वल्दाई डिसक्सन ग्रुप को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 घंटों की हवाई यात्रा कर वे बाली जाएं या नहीं, इस बारे में अभी उन्होंने मन नहीं बनाया है। लेकिन अगर मैं नहीं गया, तब भी रूस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। हालांकि अब उनके नहीं जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com