Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एन्फा दे रही है एक भाग्यशाली दर्शक को कतार विश्वकप का टिकट

 

काठमांडू, १० नवम्बर –अखिल नेपाल फुटबल संघ (एन्फा)ने नेपाल और पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण खेल में टिकट खरिदने वालों में से एक भाग्यशाली दर्शक को कतार विश्वकप का टिकट उपलब्ध कराऐंगे ।
एन्फा ने वृहस्पतिवार पत्रकार सम्मेलन का आयोजना कर कहा कि – मैत्रीपूर्ण खेल देखने के लिए एक भाग्यशाली दर्शक को कतार में आयोजना होने वाले विश्वकप अन्तर्गत ब्राजिल और क्यामरुन के बीच के खेल का टिकट देंंगे । विजेता गोला प्रथा के द्वारा चुना जाएगा ।
इस टिकट को प्राप्त करने के लिए एन्फा ने सामान्य प्यारापिट की ओर से ५ सौ और भी आइ पी की ओर से १ हजार रुपए का टिकट दर रखा है । विश्वकप के अन्तर्गत ब्राजिल और क्यामरुन के बीच के खेल के लिए ८० टिकट के मूल्य भी ५ हजार के दर से रखा है ।
त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला में आयोजित होने वाले नेपाल र पाकिस्तान के बीच के मैत्रीपूर्ण खेल कात्तिक ३० गते है । खेल शाम के ५ः३० बजे से शुरु होगा । मैत्रीपूर्ण खेल के लिए पाकिस्तान २७ गते नेपाल आ जाएगें ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com