शेखरचन्द्र थापा के निधन के बाद नेपाली कांग्रेस के मानबहादुर लिम्बु
२४ कार्तिक, विराटनगर ।
मोरङ क्षेत्र नम्बर ३ के प्रदेश सभा १ में नेपाली कांग्रेस ने मानबहादुर लिम्बु का मनोनयन दर्ता किया है ।
इस क्षेत्र के उम्मीदवार शेखरचन्द्र थापा के निधन के बाद नेपाली कांग्रेस ने उनके स्थान पर बेलबारी नगरपालिका– ८ के लिम्बु को टिकट दिया है ।
उन्होंने समर्थक सहित जाकर मनोनयन दर्ता किया है । निर्वाचन आयोग ने निधन होने के बाद खाली स्थान पर उम्मीदवारी के लिए नए उम्मीदवार का मनोयन करने के लिए कांग्रेस को आज १ बजे तक समय दिया था ।
उम्मीदवार लिम्बु नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय महाधिवेशन प्रतिनिधि तथा नेविसंघ मोरङ के पूर्व सभापति हैं ।
क्षेत्र नम्बर ३ के प्रदेश सभा १ के उम्मीदवार तथा प्रदेश १ के वन, वातावरण तथा भू–संरक्षणमन्त्री शेखरचन्द्र थापा का बुधबार निधन हो गया है । इस क्षेत्र में नेकपा एमाले से दिलिप राई सहित अब ६ उम्मीदवार हैं।

