Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशासन कायम करना ही मेरा मुख्य एजेन्डा है – मनोज पण्डित

 

काठमांडू, ११ नवम्बर

समाज के कथा को सिनेमा के द्वारा दर्शक तक पहुँचाने वाले मनोज पण्डित अभी नीति निर्माण, विकास के लिए अपना खाका, और अपनी योजना के साथ मतदाताओं के घर – घर में जाकर अपनी बातों को रख रहें हैं । काभ्रे–२ में प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए स्वतन्त्र उम्मीदवारी देने वाले मनोज पंडित का कहना है कि – ‘राजनीति के नाम पर हो रहें हिंसा और दलीय दण्डहीनता का अंत करते हुए सुशासन कायम करना ही मेरा मुख्य एजेन्डा है ।’

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

२०७६ साल से ही सुशासन के मुद्दा को उठाते आए पण्डित पूर्व सञ्चार मन्त्री एमाले के गोकुल बाँस्कोटा और कांग्रेस के शिवप्रसाद हुमागाई के साथ ंप्रतिस्पर्धा में हैं ।
पंडित ने कहा कि – मैंने देश में गलत नीति, निर्णय, नियम और भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी उम्मीदवारी दी है । उन्होंने कहा कि बडे–बड़े दल के उम्मीदवार सांगठनिक रूप में मजबूत हो सकते हैं लेकिन वैचारिक रूप में बहुत ज्यादा कमजोर हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com