Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबरदस्त टक्कर होने वाली है सप्तरी –२ में

 

काठमांडू, ११ नवम्बर – मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन में एक बार फिर बहुत दिलचस्प प्रतिस्पर्धा होने वाली है । चुनाव को लेकर तो लोगों में रोचकता तो होती ही है ।उससे भी ज्यादा कहाँ किसके साथ किसकी प्रतिस्पर्धा हो रही यह भी बहुत रोचक होता है । चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही लोगों में सप्तरी–२ में होने वाली प्रतिस्पर्धा के लिए दिन प्रतिदिन उत्सुकता बढ़ती जा रही है । कारण है कि इस क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा सदस्य पद के लिए दो राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सत्तारुढ गठबन्धन के नेताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने जा रही है ।
जैसे–जैसे निर्वाचन की तारीख नजदीक आ रही वैसे–वैसे तीनों ही नेता अपने–अपने पक्ष में मत देने के लिए दिन रात मतदाताओं के घर घर जाकर घोषणा पत्र साथ पहुँच रहें हैं । इस क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा सदस्य में सत्ता गठबन्धन से लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के जयप्रकाश ठाकुर, जसपा–एमाले गठबन्धन से जसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव तथा जनमत पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ।सीके राउत के साथ १८ लोग उम्मीदवार चुनावी मैदान में है । मुख्य प्रतिस्पर्धा में इन्हीं तीन उम्मीदवारों के बीच होने जा रही है ।
सप्तरी में प्रतिनिधि सभा की चार और प्रदेश सभा की ओर ८ निर्वाचन क्षेत्र में ९५ हजार ३ सय ४४ मतदाता है । इस क्षेत्र से २०७४ के निर्वाचन में तत्कालीन राजपा हाल के लोसपा के साथ ही नेपाली कांग्रेस के साथ पाकर उपेन्द्र यादव चुनाव जीते थे ।
इस बार उपेन्द्र यादव एमाले के साथ गठबन्धन कर चुनावी मैदान में आए हैं । दूसरी ओर प्रभावशाली नेता जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा। राउत की उम्मीदवारी भी उनको चुनौती दी रहे हैं । यादव और राउत दोनों महादेवा गाँवपालिका–२ का मतदाता है । एक ही वडा के दोनों प्रभावशाली नेता ने एक ही निर्वाचन क्षेत्र को चुनने के बाद इस क्षेत्र के चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी रोचक बन गई है ।
सत्तारुढ गठबन्धन के संयुक्त उम्मीदवार ठाकुर और जनमत पार्टी के अध्यक्ष समेत रहे राउत को भी अहिले बलियो प्रतिस्पर्धा देखिन्छ । गत स्थानीय तहको मतपरिणालाई आधार मान्दा सत्तारुढ गठबन्धनका उम्मेदवार ठाकुर उपेन्द्र र डा।राउत भन्दा बलियो देखिएको नेपाली कांग्रेस सप्तरीका सचिव सनत मण्डल बताउँछन् ।
स्थानीय तह के निर्वाचन में जसपा और एमाले ने जो मत पाए हैं उन्हें जोड़कर १९ हजार ७५ होता है जबकी सत्तारुढ गठबन्धन के मत ३७ हजार ३७३ है । जनमत ने स्थानीय तह के निर्वाचन में इस क्षेत्र से ३ हजार २७१ मत प्राप्त किया था । जनमत के सांगठनिक मत कमजोर देखकर भी डॉ राउत के व्यक्तिगत छवि और बढ़ते हुए क्रेज के कारण जीतने की सम्भावना ज्यादा है ये मतदाता को लगता है । स्थानीय तह के निर्वाचन में प्राप्त मत के आधार पर ठाकुर के चुनाव जीतने की सम्भावना प्रवल है । ये गठबन्धन का दावी है ।
इस क्षेत्र में राजविराज नगरपालिका के महादेवा, तिलाठी, कोइलाडी और छिन्नमस्ता गाँवपालिका मिलाके ४ पालिका है । जिस मध्ये २ में लोसपा और १–१ पालिका के प्रमुख में कांग्रेस और जसपा ने जीता है । संसदीय चुनाव में एक बार फिर से जित के दबाब में रहे उपेन्द्र ने अपने द्वारा किए गए विकास निर्माण कार्य को प्रमुख एजेन्डा बनाया है ।
जसपा के अध्यक्ष यादव ने दाबा किया है कि उनकी किसी के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है । पाँच वर्ष में विकास निर्माण के बहुत आधार शुरू हो चुका है । जनता पुनः उन्हें ही मत देगी ।
सत्तारुढ गठबन्धन के संयुक्त उम्मीदवार ठाकुर ने स्थानीय तह के निर्वाचन में गठबन्धन भीतर के दलों ने प्राप्त किए हुए मत तथा अभी तक जनता के ही काम करते आए हैं इसलिए चुनाव वही जितेंगे ये पूरा विश्वास है । जनता के वो नजदीक हैं और उनके सेवा करने के आधार में स्वयं को मजबूत स्थिति में पहुँचने का ठाकुर दाबा करते हैं ।
उन्होंने अपने जिते सीमावर्ती भारत के निर्मली तक पहुँचे रेल सेवा को भारत सरकार के साथ कुटनीतिक पहल करके जिला तक जोड़ने का महत्वकांक्षी योजना के साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खेलकूद, पत्रकारिता के साथ ही अन्य क्षेत्र समेत के विकास का स्थानीय मुद्दा भी समेट कर मतदाताओं के समक्ष ३० सूत्रिय प्रतिबद्धता पत्र भी सार्वजनिक किया है । घर –घर जाने के क्रम में उन्होंने अपनी जीत के बाद सभी के साथ समान व्यवहार करेंगे । उन्होंने मतदाताओं के समक्ष प्रतिबद्धता भी जताई है ।
वही पहली बार निर्वाचन में भाग लेने वाले जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ। राउत ने कहा कि ठाकुर और यादव के मत को काटकर चुनाव वहीं जितेंगे । नेता के आश्वासन से बोर हुई जनता ने इसबार मुझे ही अवसर देगी और मैं ही जीतने वाला हूँ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *