Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए गठबन्धन को जीताएं : देउवा

 


काठिमांडू, २९ कार्तिक –प्रधानमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा ने लोकतन्त्र और संविधान की रक्षा के लिए गठबन्धन को जीताने का आग्रह किया है । मंगलबार पश्चिम नवलपरासी के बर्दघाट चौपत्ता में चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए देउवा ने लोकतन्त्र और समावेशी संविधान के रक्षा के लिए आगामी दिन में भी गठबन्धन का टिका रहना जरुरी बताया है ।
उन्होंने कहा कि– इस लोकतान्त्रिक बाम गठबन्धन चुनाव जीतने के बाद जो सरकार बनेगी वो सरकार किसी भी किमत पर संसद भंग नहीं करेगी और पूर्णकालीन संसद चलाएगी । देउवा ने यह भी कहा कि – देश में कृषि क्षेत्र की समस्या, बेरोजगारी, नागरिकता, डुबान के साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान करने और देश विकास के साथ ही समृद्धि की लहर चलाने के लिए इस गठबन्धन का चुनाव जीतना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *