भक्तपुर में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई
सांकेतिक तस्वीरकाठमांडू, ३० कार्तिक – भक्तपुर के मध्यपुर ठिमी नगरपालिका वडा नं. ६ राइटोल के नजदीक आज (बुधबार) सुबह आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है ।
२५ वर्ष की अस्मिता केसी की मृत्यु आग लगने से हो गई है । इसकी जानकारी जिला प्रहरी परिसर भक्तपुर के सूचना अधिकारी राजु पाण्डे ने दी है । आत्मराम केसी और हरिशरण केसी के ३ तल्ला कच्ची घर में आग लगी थी ।
अस्मिता आत्मराम की लड़की है । वो सुस्त मनस्थिति और प्यारालाइसिस से ग्रसित थी । घर में आग बुझने के बाद जब घर को देखा गया तो अस्मिता घर के ही भीतर जली हुई अवस्था में मिली ।
आग लगने के बाद घर के भी भीतर १४ वर्ष की नित्मा केसी को सकुशल उद्धार किया गया । उन्हें अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है ।

