Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही ३ में किसका पलडा भारी, गृह मंत्री बालकृष्ण खांण या राप्रपा प्रतिनिधि दीपक बोहरा

 

काठमान्डौ १ गते मार्गशीर्ष

देश का ध्यान मौजूदा गृह मंत्री बालकृष्ण खांण की उम्मीदवारी वाले रूपनदेही-3 पर टिका है. राप्रपा से दीपक बोहरा, नागरिक उनमुक्ति से तुलसी प्रसाद थारू, राप्रपा नेपाल से सरस्वती धोवी धवाल, जनमत पार्टी से प्रमोद कुमार राउत, हाम्रो नेपाली पार्टी से प्रसिद्ध बंजाडे, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से जीत बहादुर गुप्ता और अन्य यहां उम्मीदवार हैं।

खाँण को माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, लोसपा, जनमोर्चा और राष्ट्रीय जनमुक्ति पार्टी का सहयोग प्राप्त है और राप्रपा के उम्मीदवार बोहरा को  एमाले और जसपा का साथ है ।

अन्य उम्मोदवार अकेले-अकेले  प्रतिस्पर्धा  में हैं ।   रुपन्देही–३ में चुनावी चित्र में ६ दलीय गठबन्धन के साझा उम्मेदवार खाँण और तीन दलीय गठबन्धन के बोहरा के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा  दिख रही है ।

यह भी पढें   फिर्के नदी नजदीक अवैध संरचनाओं पर चले बुलडोजर

रुपन्देही–३ में सिद्धार्थ नगरपालिका, शुद्धोधन गाउँपालिका, तिलोत्तमा नगरपालिका के १३ और १४ वडा, बुटवल उपमहानगर के १४, १५, १६, १७, १८ और १९ वडा, सियारी गाउँपालिका के १, २, ३, ४, ५, ६ और ७, मायादेवी गाउँपालिका के ७ और ८ तथा ओमसतिया गाउँपालिका के वडा नम्बर २ पडते हैं ।

यहाँ स्थानीय निर्वाचन में वडाध्यक्ष के उम्मेदवारों द्वारा प्राप्त मत के अनुसार  कांग्रेस का ३४ हजार १५३, एमाले का २९ हजार ४८ और राप्रपा का १३ हजार ३९७ मत है ।

यह भी पढें   सर्वोच्य अदालत ने दिया आदेश देउवा दम्पति को तत्काल नहीं करें गिरफ्तार

इसी तरह, जसपा का ६ हजार १८३, माओवादी का २ हजार ८८१, लोसपा का २ हजार १७४ और एकीकृत समाजवादी का ९७७ मत है । सत्ता गठबन्धन का मत ४० हजार १६७ होता है जबकि  एमाले–राप्रपा–जसपा गठबन्धन का मत ४८ हजार ६ सौ २८ होता है । इस आधार में खाँण से बोहरा ७ हजार ८३९ मत से आगे दिख रहे हैं । लेकिन रुपन्देही–३ में स्थानीय निर्वाचन के बाद तसवीर कुछ और ही नजर आती है ।   एमाले के प्रभावशाली नेता घनश्याम भुसाल पार्टी छोड कर सत्ता गठबन्धन के साथ में रुपन्देही–१ से चुनावी मैदान में हैं ।

यह भी पढें   अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

रुपन्देही–३ के निवर्तमान सांसद भुसाल कम से कम २५ सौ मत खाँण के लिए  ट्रान्सफर ककर सकते हैं यह डर बोहरा को है ।   चुनाव के मुख में राप्रपा सिद्धार्थ नगरपालिका के नगर अध्यक्ष चन्द्रमान श्रेष्ठ कांग्रेस में प्रवेश कर के बोहरा  के लिए और भी चुनौती बढा दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *