अरे! क्या ये वही सोनम हैं
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह उन्होंने भी हॉट सीन, चुंबन सीन और बिकिनी को लेकर परहेज बरता था। यहां तक भी ठीक था। उन्हें फिल्में मिलती गईं, लेकिन जब मूड की खातिर उन्होंने निर्माता-निर्देशकों को नखरे दिखाना शुरू कर दिए तो सोनम कपूर के नाम पर विचार करना बंद कर दिया गया।
अब सोनम कपूर बदल गई हैं। निर्माताओं को सहयोग देने लगी हैं। पिछले वर्ष ‘रांझणा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ की सफलता ने उनके करियर में ऑक्सीजन का काम किया है। एक बार फिर निर्माताओं की नजर सोनम पर पड़ने लगी हैं।
यही वजह है कि अब वे शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ कर रही हैं बल्कि सुना है कि सलमान खान के साथ ‘बड़े भैय्या’ में भी वे नजर आने वाली हैं।




