Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘गठबन्धन आराम से बहुमत लाएगी, गठबन्धन की ही सरकार बनेगी – प्रचण्ड

 

 

काठमांडू, ४ मंसिर –

 

 

 

नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने अपने गृह जिला चितवन से मतदान किया है । भरतपुर महानगरपालिका– १४ शिवनगर के पुलिस स्कुल में बने मतदान केन्द्र से प्रचण्ड ने मतदान गकिया है । प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में गोरखा से उम्मीदवार प्रचण्ड शनिवार को ही चितवन आए थे और अब मतदान के बाद गोरखा जाऐंगे ।
मतदान के बाद अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि – संविधान सभा द्वारा संविधान जारी होने के बाद दूसरे आम निर्वाचन होने के कारण ये निर्वाचन ऐतिहासिक महत्व रखता है ।
कही भी किसी तरह की धांधली नहीं हुई हैं । स्वच्छ रुप में निर्वाचन सम्पन्न होना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है । प्रचण्ड ने कहा कि – मैंने यहाँ से मतदान किया है इसका मुझे गर्व है । उन्होंने देशभर के चुनावी माहोल सकारात्मक हरेगा कहते हुए संविधान को संस्थागत क लिए ये निर्वाचन बहुत महत्व का विषय है ।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि अगर शासन बदलता है और अगर शैली वही रही तो क्या होगा । इसपर उन्होंने कहा कि ये अवसर और चुनौती दोनों है राजनीतिक दलों के लिए । प्रचण्ड ने दाबा किया कि –‘गठबन्धन आराम से बहुमत लाएगी और गठबन्धन ही की सरकार बनेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *