Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अच्छे प्रतिनिधि की तलाश में है जनकपुर की जनता (धनुषा क्षेत्र –३ को)

 

जनकपुरधाम, 20नोवेम्बर। प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा सदस्य निर्वाचन के लिए मतदान आज सुबह शुरु हो चुका है । मतदाताओं की भीड़ तो है मतदान केन्द्र पर लेकिन मतदाता अभी भी अपने उम्मीदवारों को लेकर खुश नहीं हैं ।

धनुषा क्षेत्र –३ सविता कुमारी ने कहा कि –
अपने अधिकार का प्रयोग तो करना चाहती हूँ लेकिन क्या करुँ ?बहुत अफसोस और दुख हो रहा है कि कोई नया चेहरा नहीं है सामने । वही पुराने चेहरे हैं तो लाजमी है कि सोच भी वही पुरानी होगी । वोट लेने के समय विकास की बात करते हैं लेकिन देश का विकास हो या धनुषा क्षेत्र का विकास हो इससे इन नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता । सभी केवल और केवल अपना विकास कर रहें हैं । सच्चाई यही है ।

यह भी पढें   गरिमा चौधरी दुष्कर्म-हत्या मामला: संसद में सरकार पर तीखा हमला, पीड़िता को न्याय देने की मांग

इसी तरह धनुषा क्षेत्र –३ के सुशील ठाकुर का कहना है कि चुनाव का सैद्धांतिक आधार नहीं रह गया है अब । अब ऐसा लगने लगा है कि नेता सिर्फ अपनी बात कर रहें हैं । ऐसा लगता ही नहीं है कि वो समाज के लिए या फिर देश के लिए आया हो । ऐसा लगता है जैसे नेता लोग ठेकेदारी से, दबंगपन से, पैसा से या फिर विरासत में जिन्हें मिला है वहीं नेता है ।
एक असल नेता की तलाश में है मधेश । दल बदलु नेता हैं सभी । इसलिए समझ में नहीं आ रहा है कि किसे वोट करुँ ? वैसे उन्होंने निर्वाचन आयोग के काम की बहुत प्रशंसा की और कहा कि इसबार तो गजब हो गया । नहीं तो पहले तो चुनाव के दो तीन महिने पहले से ही नेताओं की रैली शुरु हो जाती थी । मोटर साईकिल रैली से आम लोग परेशान रहते थे । स्पीकर फूल पर जब रैली होती थी तब धूल जो आकाश में फैलती थी उसेसे आम आदमी परेशाान हो जाता था । इन सभी में इसबार बहुत ज्यादा बदलाव आया है जो एक शुभ संकेत है ।
वैसे कहने के लिए मतदाता शिक्षा में बहुत ही ज्यादा खर्च किया गया है । लेकिन सच्चाई यही है कि जहाँ तक मतदाता शिक्षा जानी चाहिए थी नहीं जा पाई है । वृद्ध महिलाएं, वृद्ध पुरुष, और बहुत से लोग ठीक तरीके से मतपत्र का प्रयोग करना नहीं जानते हैं । वो फर्क ही कर पाऐंगे कि कैसे और किस तरह से अपने मत का प्रयोग करें । तो ऐसा लगता है कि इसबार भी बहुत मतदान बदर होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com