सिम्ता में आज पुनः मतदान
काडमांडू, ६ मंसिर –
सुर्खेत के सिम्ता गाँवपालिका में रविवार को हुए मतदान को स्थगित कर दिया गया था । वहाँ आज पुनः मतदान किया जा रहा है । गाँवपालिका–६ के सिम्ता बहुमुखी क्याम्पस मतदान स्थल के ‘क’, ‘ख’, ‘ग’ मतदान केन्द्र का मतदान कर दिया गया था ।
रविवार को इस मतदान केन्द्र में प्रतिनिधि सभा की ओर से मतपत्र प्रदेश सभा के मतपेटिका गिराने के बाद स्थानीय राजनीतिक दल के बीच विवाद हुआ था । इस विवाद को समाधान नहीं कर सकने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया । सोमबार को सर्वपक्षीय बैठक के बाद प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन क्षेत्र नं. १ के निर्वाचन अधिकृत के कार्यालय ने सोमबार एक सूचना जारी करके रविवार स्थगित हुए निर्वाचन को मङ्गलबार फिर से कराने की जानकारी दी ।


