बिराटनगर में 15 दिसम्बर को लगेगा एक सप्ताह का विराट एक्सपो मेला

हिमालिनी प्रतिनिधी प्रदेश 1 नेपाल । मंसिर 29 गते 15 दिसम्बर 2022 से विराटनगर में विराट एक्सपो होने जा रहा है। आयोजक उद्योग संगठन ने बिराटनगर में पत्रकार सम्मेलन कर यह जानकारी दिया है । बिराट एक्सपो कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के लिए तैयारी जोर शोर से चल रहा है । उद्योग संगठन मोरंग के अध्यक्ष सुयस प्याकुरेल ने बताया कि एक्सपो का आयोजन 15 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक विराटनगर-14 स्नाकोत्तर क्याम्पस परिसर में लगेगा । प्याकुरेल ने कहा, “विराट एक्सपो का यह सातवां संस्करण है । एक्सपो मेला कृषि और औद्योगिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के रूप में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें कृषि, पर्यटन, उद्योग और व्यापार का आर्थिक विकास मुख्य उद्देश्य है । उद्योग संगठन उद्योग व्यापार क्षेत्र के व्यवसाय का विकास में योगदान देने के लिए कोशी महोत्सव 2053 में औद्योगिक प्रदर्शनी शुरू किया । कहा गया है कि 2066 से दो बड़े विराट एक्सपो उद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित की गई है।एक्सपो आयोजन समिति के समन्वयक भोलेश्वर दुलाल ने कहा कि एक्सपो प्रदेश 1 के कृषि, उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। दुलाल के अनुसार, प्रदेश नंबर 1 के आर्थिक और औद्योगिक विकास में योगदान देने के लिए, एक्सपो का उद्देश्य उत्पादकों, उपभोक्ताओं और समग्र व्यापार सेवा प्रदाताओं को उनके उत्पादों को बेचने, वितरित करने और बढ़ावा देने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। इस बार प्रदर्शनी के विशेष आकर्षण के रूप में कृषि और कृषि प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक मिल मशीनरी और प्रत्यक्ष उत्पादन विधियों की प्रदर्शनी, आर्थिक और कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के विषयगत मुद्दों पर नीतिगत चर्चा होगी। दुलाल ने बताया कि अनुभव साझा करना, स्टार्टअप कॉर्नर, पर्यटन स्थलों की जानकारी और दैनिक पैकेज टूर, फूड फेस्टिवल आदि कार्यक्रम शामिल हैं।प्रदर्शनी में 415 स्टॉल लगेंगे। पत्रकार सम्मेलन में उद्योग संगठन ने कहा है एक्सपो में भारत, बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, थाईलैंड, चीन और अन्य देशों के कमर्शियल स्टॉल लगेंगे। दुलाल ने बताया कि नेपाल और भारत से करीब तीन लाख दर्शकों के प्रदर्शनी देखने की उम्मीद है। उद्योग संगठन मोरंग का सचिव चूड़ामणि भट्टराई ने बताया एक सप्ताह का एक्सपो मेला में सागरमाथा बेस क्याम्प , पाथीभरा मंदिर आदि को भचुअल टूर कराने का भी व्यवस्था रहेगा । प्रदर्शनी अवधि के दौरान 50 करोड़ रुपए से अधिक का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार किया जाएगा। आयोजन समिति के मुताबिक प्रदर्शनी प्रोजेक्ट पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उद्योग संगठन मोरंग !

भोलेश्वर दुलाल !

