Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडियो कार्यक्रम प्रस्तोता महाविर विश्वकर्मा का सवारी दुर्घटना में निधन

 

काठमान्डौ ६ गते मंसिर

रेडियो कार्यक्रम प्रस्तोता महाविर विश्वकर्मा का सवारी दुर्घटना में निधन हो गया है । मंगलबार सुबह चितवन के माडी से काठमाडौं आने के क्रम में विश्वकर्मा जिस  माइक्रोबस में सफर कर रहे थे वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें उनके निधन होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय चितवन ने दी है ।

सुबह साढे ५ बजे   बा४ ख ४१२ नम्बर का माइक्रोबस  सडक में रुके हुए  ना ४ ख ८५२२ नम्बर के ट्रक को ठोकर मारने से उक्त दुर्घटना हुई ।

यह भी पढें   ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ कहकर सरकार में आई रास्वपा ने जनता को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े होने के लिए किया मजबूर – वर्षमान पुन

विश्वकर्मा रेडियो थाहा सञ्चार में चर्चित कार्यक्रम ‘बहकिने मन’ सञ्चालन करते थे । विश्वकर्मा आहुती द्वारा नेतृत्व  वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिष्ट पार्टी के केन्द्रीय सदस्य भी थे और  पार्टी के जाति व्यवस्था उन्मुलन मोर्चा के सचिव भी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com