Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घंटी का असर दिख रहा है, तीसरी शक्ति के रुप में उभरने के आसार

 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसे बड़े राजनीतिक दलों के बाद चुनाव में तीसरा स्थान मिलता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दस सीट पर आगे चल रही है.

रविवार को प्रतिनिधि सभा और सात प्रांतीय विधानसभाओं के लिए हुए चुनाव के बाद सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक,   करीब 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. आरएसपी फिलहाल काठमांडू की तीन और ललितपुर जिले की एक सीट पर आगे चल रही है.

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस (नेकां),  45 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है. आरएसपी सात निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के पास क्रमशः पांच निर्वाचन क्षेत्रों और सीपीएन-माओवादी केंद्र में चार निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com