जावा में आए भूकंप में १६२ की मृत्यु, ७०० घायल
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को ५.६ रेक्टर का भूकंप आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर १६२ हो गई है और लगभग ७०० लोग घायल हैं ।
अभी भी ये नहीं कहा जा सकता है कि १६२ पर ही यह आंकड़ा रुक जाएगा । मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है । ये भूकंप इस बार घनी आबादी वाले क्षेत्र में आया है ।
भूकंप का केंद्र बिन्दू राजधानी जकार्ता से १०० किलोमीटर दूर सियांजुर है । बहुत से घायलों की अवस्था अभी भी गंभीर है । अस्पताल में जगह की कमी को देखा गया है इस कारण से बहुत से घायलों का इलाज बाहर किया जा रहा है ।


