सीके राउत की जीत सुनिश्चित
सप्तरी क्षेत्र नं. २ में जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत की जीत अब सुनिश्चित हो गई है । हलांकी अभी मतगणना चल ही रही है लेकिन जो मत मिले हैं सिके को उससे बहुत पीेछे चल रहें हैं जसपा के उपेन्द्र यादव और नेपाली कांग्रेस के जयप्रकाश ठाकुर ।
सप्तरी क्षेत्र नं. २ एमाले के समर्थन में जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव प्रतिस्पर्धा में हैं अभी तक राउत को ३१ हजार ९६३ मत प्राप्त हुआ है जबकि उपेन्द्र को मत १५ हजार ५८६ मिला है । नेपाली कांग्रेस के जयप्रकाश ठाकुर को मत ६ हजार ३६२ मिला है । अब केवल गिनने के लिए ६ हजार मत रह गए हैं ।


