हिन्दू को भी सरकार तीर्थ यात्रा मेंकरे आर्थिक मदद : वीरेन्द्र कुमार साह

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जिस तरह से मुश्लिम समुदाय को हज करने के लिए किराये में छूट देते हैं। इसी तरह नेपाल सरकार हिन्दू को भारत के अमरनाथ, मानसरोवर यात्रा में सब्सिडी दें। ऐसी दोहरी नीति क्यो? उपयुक्त बातें धर्म यात्रा मधेश प्रदेश के अध्यक्ष सह सोसाइटी आफ ट्रेवल एंड टूर आपरेटर्स नेपाल के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार साह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है। उन्होंने कहा हैं कि भारतीय पर्यटक को भंसार में होने वाली परेशानी, नेपाल प्रहरी द्वारा भारतीय नंवर प्लेट को यथा भावी जांच में फिजूल खर्च करना, नेपाल सरकार द्वारा पांच सौ तथा दो हजार के नोट को नेपाल में लाना गैर कानूनी समझना आदि समस्या के कारण भारतीय पर्यटक नेपाल में कम आ रहे हैं।
वीरेन्द्र साह ने कहा कि तीसरे देशो के पर्यटक को भारत से नेपाल प्रवेश करने के लिए विराट नगर, वीरगंज की तरह इंटीग्रेटेड पोस्ट की सुविधा हो।
वीरेन्द्र कुमार साह ने कहा कि 80प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले एक मात्र हिन्दू राष्ट्र कोधर्म निरपेक्ष राष्ट्र वनाना भी पर्यटक पर असर पड़ा है।

