फिफा विश्वकप के समूह चरण का आज अंतिम चार खेल
काठमांडू, १६ मंसिर–

काठमांडू, १६ मंसिर– कतार में हो रहे २२वें संस्करण के फिफा विश्वकप फुटवॉल के अन्तर्गत आज समूह चरण का अन्तिम चार खेल होना है । आज समूह जी और एच का दो –दो खेल खेला जाएगा ।
समूह एच में पोर्चुगल और दक्षिण कोरिया तथा घाना और उरुग्वे के बीच बीच आज रात पौने ९ बजे शुरु होगा ।
इसी तरह समूह जी में ब्राजिल और क्यामरुन तथा स्वीजरल्याण्ड और सर्विया के बीच खेल मध्य रात के पौने १ बजे शुरु होगा । आज के खेल के बाद अन्तिम १६ अर्थात प्रिक्वाटर फाइनल में पहुँचने वाले सभी १६ टोली पहुँच जाएगे ।
अभी तक १४ टोली ने अन्तिम १६ में स्थान बना लिया है । समूह ए से समूह ई तक के विजेता और उपविजेता के बीच मुकावला हो चुका है । इसी तरह समूह जी से ब्राजिल तथा समूह एच से पोर्चुगल अन्तिम १६ में अपना स्थान पक्का कर चुकी है ।
आज के खेल बाद अन्तिम दो टोली नॉकआउट चरण में स्थान बनाने के बाद अन्तिम १६ का समीकरण भी पूरा हो जाएगा ।

