जनकपुरधाम की महा सफाई अभियान शुरू, मेयर स्वयं कर रहे निगरानी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में जनकपुरधाम की महा सफाई अभियान की जा रही है। विवाह पंचमी मेला में लाखो यात्री जनकपुरधाम जूटे है। इस दौरान बारवीघा सहित अन्य जगहों पर जगह जगह कूड़ा, कचरा का ढेर लग गया था। वैसे नगरपालिका के सफाई कर्मी रोज सफाई करते है लेकिन मेला के बाद उनके लिए चुनौती बन गया है। मेयर मनोज कुमार साह स्वयं उपस्थित होकर उनके हौसला को बढा रहे है। इन सफाई अभियान में कई स्थानीय क्लब के युवा टीम भी साथ दे रहे हैं।



