Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकन एम्बेसी युथ काउन्सिल का ‘अपस्कील प्रोजेक्ट’ दाङ में सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । अमेरिकन एम्बेसी युथ काउन्सिल नेपाल काठमाण्डौं के आयोजन में ८ दिवसीय  ‘अपस्कील’ प्रोजेक्ट दाङ्ग के तुल्सीपुर में मंसीर १८ गते आइतवार को सम्पन्न हुआ जिस में मेट्रो कालेज के ७० विद्यार्थी लाभान्वित हुये हैं ।

इसी मंसीर १० गते देखि से दाङ जिला के तुल्सीपुर में शुरु हुआ ‘अपस्कील’ प्रोजेक्ट मंसीर १८ गते आइतवार को सम्पन्न हुआ है । आठ दिन तक  सञ्चालित हुआवहप्रोजेक्टनेदाङजिला के तुलसीपुर मे मेट्रो कालेज के विद्याथियों को अतिरिक्त सीप (ट्रेनिङ) प्रदान किया गया है । वह तालीम सें मेट्रो कालेज के ७० विद्यार्थी लाभान्वित हुये हैं अपस्कील प्रोजेक्ट के संयोजक कुलदीप चौधरी ने जानकारी दी है ।

मंसीर १० गते से शुरु हुआ वह तालीम के दूसरे दिन अर्थात मंसीर ११ गते ट्रेनेर धमन बस्नेत ने विद्यार्थियों को ‘लक्ष्य निर्धारण’ सम्बन्धी तालीम दिया था । जहाँ विद्यार्थियों को अपनी लक्ष्य कसै निर्धारण करें सो बारे तालीम में सिखाया गया था । इसी तरह तालीम के तीसरे दिन १२ गते कुलदीप चौधरी ने ‘प्रभावकारी प्रस्तुतीकरण’ के बारे में विद्यार्थियों को तालीम दिया था, चौथे दिन ‘नेतृत्व विकास’ के लिये सन्दीप भुसाल ने तालीम दिया था, पाँचवें दिन ‘रेज्युम लेखन’के लिये समय खड्का ने तालीम दिया था, छठवीं दिन ‘अन्तर्वार्ता’ के लिये सम्पदा दाहाल ने तालीम दी थी ।

यह भी पढें   इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

इसी तरह सातवीं दिन ‘डिप्लोमा इन फरेष्टी’के लिये दाङ जिला के सहायक वन अधिकृत खिम बहादुर केसी, ‘डिप्लोमा इन मेकानिकल इन्जिनियरिङ’के लिये दाङ के जयमाता दी स्यानिटरी उद्योग के सञ्चालक प्रशान्त जिसी, ‘डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्टोनिक्स इन्जिनियरिङ’ के लिये वैकल्पिक उर्जा प्रवद्र्धन केन्द्र के अनुगमन अधिकृत अविनाश अमर और ‘डिप्लोमा इन फुड एण्ड डेरी एग्रीकल्चर’ के लिये प्रसिद्धि एग्रो प्रोसेसिङ प्रा.लि. तथा साकार सौरभ डेरी के सञ्चालक रेशम खड्का ने तालीम दिया था ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं से वार्ता करने के लिए सरकार ने गठन की एक वार्ता टीम

शिक्षा प्राप्त करके भी श्रम बाजार में पहुँचने के लिये विभिन्न कठिनायाँ दिखाई पडती है इस अवस्था में तालीम सहयोगी बनती है ऐसी अवस्था में शिक्षित युवाओं सहज तरीके से श्रम बाजार में प्रवेश कने के लिये सीप प्रदान किया गया है प्रोजेक्ट के प्रमुख कुलदीप चौधरी ने बताया है ।

वह कार्यक्रम तलसीपुर उप–महानगरपालिका के प्रमुख टीकाराम खड्का के प्रमुख आतिथ्य में उद्घाटन हुआ था, अपस्कील प्रोजेक्ट उप–प्रमुख स्यानी चौधरी और प्रोजेक्ट के प्रमुख कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में तालीम आइतवार को सम्पन्न हुआ था । कार्यक्रम में जिला युवा परिषद् दाङ के अध्यक्ष सुरेश रावत, मेट्रो कालेज के क्याम्पस प्रमुख वसन्त आचार्य लगायत लोगों ने अपनी–अपनी मन्तव्य व्यक्त किये थे । तालीम के पश्चात् विद्यार्थियों को  तालीम की प्रमाण–पत्र समेत वितरण किया गया था । अमेरिकी एम्बेसी युथ काउन्सिल (युएसवाइसी) अमेरिकी दूताबास काठमाडौँ ने सन् २०११ में बनाएको नेपाली युवाओं की एक मञ्च बानाया था ।

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com