Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज के पास रुपइडिहा में मदरसा का शिलान्यास

 

1 2-1 3नेपालगन्ज,( बाँके) पवन जायसवाल, फाल्गुन १३ गते ।
नेपाल और भारत की सीमाना से जुडा भारत के उत्तर प्रदेश जिला बहराईच  के रुपइडिहा बाजार में एक मदरसा  (उर्दू महाविद्यालय) का शिलान्यास फाल्गुन १० गते शनिवार को किया गया है । रिर्पोटर अकबर अली कुरेशी जानकारी दी है ।

रुपइडिहा बाजार से करीब ३ किलो मीटर दक्षिण की ओर रहा पेट्रोल पम्प के पास नई वस्ती में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके मदरसा का शिलान्यास किया गया है ।
भारु २३ लाख रुपये में खरीद किया गया ४ विगहे जमीन में निर्माण होने वाला  वह मदरसा का नई दिल्ली से आयें हुये शेखुलहदीस दारुल उलूम देउवन्द के मौलाना अहमद खीजर साह कास्मिरी, जिला बहराईच नानपारा के निवासी विधायक वारिस अली, शहरी विकास मन्त्रालय के सदस्य हाजी मुस्ताक अहमद सिद्दीकी, पूर्व राज्यमन्त्री तथा विधान परिषद् के सदस्य अतहर खान, गोण्डा जिला के मुफ्ती नेमत उल्लाह साहव, मौलाना मोहम्मद अस्लम कुरैसी ने इस्लाम धर्म  विधि के साथ नमाज पढकर मदरसा के जग में ईट्टा रखकर शिलान्यास किया  जदीद मरकज उर्दू साप्ताहिक के रुपइडिहा बाजार रिर्पोटर अकबर अली कुरेशी ने बताया ।
उसी रात में रुपइडिहा बाजार के माल गोदाम रोड में अजमते रिसालत व तहफुजे नामूसे सहाबा सम्मेलन में वृहत तकरीर की आयोजन भी किया गया था । मदरसा दारुल उलूम अनवारिया रुपइडिहा बाजार के प्रवन्धक मौलाना मोहम्मद फारुक कासमी ने और ३ विगहे जमीन में विस्तार करके उर्दू, फारसी और हिन्दी भाषाए“ में भी पठन पाठन करने के लियें बताया ।
यह मदरसा की निर्माण सम्पन्न होन में करीब ३ करोड रुपये से भी ज्यादा  खर्च लगने के लियें बताया । कार्यक्रम में मौलाना मुजाम्मिन, मौलाना हयात उल्ला कासमी, कमिटी के अध्यक्ष जमयते उल्मा, सदस्यों में मेराज आढती, अब्दुल मोइद, शपीmक, मोहम्मद हारुन, रसीद अहमद, मतीन अहमद मेकरानी, ईशरार अहमद, बादशाह हुसैन, हाफिज एजाज, शेबु कुरैसी, अनवर अली इद्रीसी, डा. मोहम्मद हनीफ लगायत लोगो की सक्रिय सहयोग रही है रिर्पोटर अकबर अली कुरेशी ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *